Showing posts with label सुनी सुनायी बातें. Show all posts
Showing posts with label सुनी सुनायी बातें. Show all posts

Tuesday, December 20, 2011

सुनी सुनायी बातें

सुनी सुनायी बातों पर
विश्वास नहीं करें
किसी के कहने भर से ,
बिना अच्छी तरह से जाने
किसी व्यक्ति के बारे में
अपने विचार ना बनाएं ,
क्या पता किसी ने
किस उद्देश्य से
किसी के बारे में कुछ कहा
कहीं व्यक्तिगत
इर्ष्या,द्वेष या मित्रतावश
तो आपको व्यक्ति के बारे में
नहीं कहा गया ?
इस बात का भी ध्यान रखें ,
इस का
मतलब ये भी नहीं कि ,
जिसने भी कहा
उसे शक की द्रष्टि से देखें,
किसने कहा
उस का भी ख्याल करें
20-12-2011-50
डा राजेंद्र तेला,"निरंतर