Showing posts with label भूल सुधारना. Show all posts
Showing posts with label भूल सुधारना. Show all posts

Friday, November 25, 2011

भूल सुधारना


शायद ही कोई होगा 
जिससे भूल नहीं होती 
पर भूल  सुधारना 
आवश्यक है 
चाहे खुद के
सुधारने से सुधरे 
या किसी के कहने से
सुधरे 
कई बार इंसान को 
समझ ही नहीं आता 
सुधार
कैसे किया जाए 
उस स्थिती में दूसरों की 
मदद लेना आवश्यक 
होता है 
सुधार करने के लिए
निरंतर खुले दिल से 
सुझाव लेने भी 
आवश्यक होते हैं 
उसमें परहेज़ नहीं 
रखना चाहिए
25-11-2011-38
डा राजेंद्र तेला,"निरंतर